दिल्ली पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन 

सहारनपुर। दिल्ली में अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के विरोध में सहारनपुर के अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की।

 

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी और महासचिव पालम राणा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत दिए ज्ञापन में कहा गया कि दिल्ली पुलिस के एसीपी और एक सब इंस्पेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की घटना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ताओं के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान सब इंस्पेक्टर ने वकीलों को धमकी देते हुए कहा, ‘यदि किसी ने कुछ कहा तो उसके भीतर एके-47 की पूरी गोलियां उतार दूंगा।’ अधिवक्ताओं ने इस बयान की निंदा की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली की घटना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार और अभद्रता की घटनाएं सामने आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  थाना सरसावा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशा तस्कर दबोचा 

ज्ञापन में मामले का संज्ञान लेकर दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर प्रदेश के अधिवक्ता समाज के हितों की रक्षा करने की अपील की।

राहुल त्यागी और पालम राणा ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा और पुलिस अधिकारियों का ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार पुंडीर, चौधरी रणधीर सिंह, अशोक पोसवाल, जयवीर सिंह पुंडीर, जमाल साबरी, देवेंद्र चौधरी, आमिर खान, अब्दुल रहमान, सतीश सहजावा, संजय वर्मा, राकेश त्यागी, अरुण चौधरी, कादिर राणा, धर्मपाल सिंह, विजय सिंह, मुकेश शर्मा, विनीत कपिल, जुबैर अली, अभिषेक कुमार, अनीता शर्मा, माया शर्मा, रेखा, रोशनी, शिवानी टैगोर, राव खालिद, फैसल इकबाल, संदीप पंवार, पूजा सैनी और सौरभ वर्मा शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  गागलहेड़ी में शराब के ठेकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिलें सीज
Share This Article