गागलहेड़ी में शराब के ठेकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिलें सीज

गागलहेड़ी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए थाना गागलहेड़ी पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने क्षेत्र के शराब के ठेकों और उनके आसपास अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से 9 मोटरसाइकिलों को भी सीज किया गया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शराब के ठेकों के आसपास अवैध रूप से जमघट लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था भंग करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न ठेकों के आसपास अचानक छापेमारी की।

इसे भी पढ़ें:  विधानसभा की याचिका समिति की बैठक में विधायक आशु मलिक ने उठाया कैंसर बीमारी का मुद्दा

कार्रवाई के दौरान मौके पर खुलेआम शराब पीते और पिलाते पाए गए 17 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया।पुलिस ने मौके से बिना वैध कागजात और संदिग्ध हालत में खड़ी 9 मोटरसाइकिलों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर थाने भिजवा दिया। पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया गया है।पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से शराब के ठेकों पर अवैध रूप से मजमा लगाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों या ठेकों के आसपास अवैध रूप से शराब पीने या पिलाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर हुई त्वरित कार्रवाई
Share This Article