लूट का वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने बाइक सवार दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट के वांछित बदमाश मोहम्मद अली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और दस हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की जलभराव की समस्या के निदानार्थ निरीक्षण

 

दो दिन पहले हुई घटना नकुड़-सहारनपुर रोड पर हुई थी, जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपत्ति से बैग लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

सीओ पवन कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भाग रहे बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान मोहम्मद अली, निवासी गांव मल्हामाजरा, कोतवाली नकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दस हजार रुपये नकद, एक तमंचा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि मोहम्मद अली एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर अग्निवीर भर्ती में बिजनौर के 880 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़
Share This Article