सहारनपुर अग्निवीर भर्ती रैली: मेजर जनरल मनीष कुमार ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सहारनपुर। अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान मेजर जनरल मनीष कुमार, वाईएसएम, एसएम, एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ए डीजे), रिक्रूटिंग ज़ोन लखनऊ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) ने लगातार दूसरे दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित भर्ती स्थल का दौरा किया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के समग्र संचालन की समीक्षा की तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

दौरे के दौरान मेजर जनरल मनीष कुमार ने भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया, जिसमें अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग, दस्तावेजों की जांच, शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रशासनिक व्यवस्थाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा भर्ती से संबंधित अन्य गतिविधियां शामिल रहीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की तथा भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, भर्ती प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर हुई त्वरित कार्रवाई

 

बुलंदशहर जनपद की भर्ती

 

आज बुलंदशहर जनपद की बुलंदशहर एवं खुर्जा तहसील के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की गई। इस दौरान कुल 1,182 अभ्यर्थियों को रनिंग के लिए बुलाया गया, जिसमें से 1,065 अभ्यर्थी उपस्थित होकर रनिंग में शामिल हुए। रनिंग परीक्षा में 815 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। दौरे के दौरान भर्ती रैली के संचालन में लगे सैन्य एवं नागरिक अधिकारियों ने उन्हें भर्ती प्रक्रिया की प्रगति एवं की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों के समन्वित प्रयासों की सराहना की तथा भर्ती प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी, आधुनिक एवं प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  गागलहेड़ी में शराब के ठेकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिलें सीज
Share This Article