सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा लोकेश गुप्ता की प्रोन्नत करते हुए सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के पद पर तैनाती दी है। उन्होंने गत दो दिन पूर्व दिनांक 5 सितंबर को सहारनपुर मे नेहरू मार्किट स्थित अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय मे अपना पदभार ग्रहण किया।
बता दें कि डा लोकेश गुप्ता कुछ वर्ष पूर्व मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर भी रहे हैँ। उसके बाद मुज़फरनगर मे जिला क्षय रोग अधिकारी पद पर रहे फिर प्रोन्नत होने के बाद दोबारा सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य बन कर आयें हैँ। जहां से वो मंडलायुक्त सहारनपुर की देख रेख मे सहारनपुर मंडल के तीनो जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों के स्वास्थ्य विभागों पर कार्यों की समय समय समीक्षा एवं आवश्यकता अनुसार दिशा निर्देश देकर करके पूरे मंडल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लेंगे। इस अवसर पर उनका स्वागत करने के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार सिंह एवं टीबी कर्मचारियों के प्रतिनिधि के तौर पर वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला अपर निदेशक कार्यालय पहुंचे और बुके देकर नये अपर निदेशक का स्वागत किया। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े फार्मासिस्ट सुनील डोबवाल, गुलाब सिंह भंडारी आदि ने भी अपर निदेशक का स्वागत किया।
