जुमे की नमाज और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, संदिग्धों की चेकिंग

गागलहेड़ी। जुमे की नमाज और आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर विकास चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी गागलहेड़ी ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में पैदल गश्त की और सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों, मस्जिदों के आसपास, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई और वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से सीधा संवाद कर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री शेयर न करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को दें।

इसे भी पढ़ें:  गेम' शब्द गुमनाम हो गया, मोबाइल 'फील्ड' बन गया

सीओ सदर विकास चौहान ने बताया कि आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में सतर्कता और प्रभावी पुलिसिंग लगातार जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मेला गुघाल: एक करोड़ 99 लाख का मूल बजट पारित
Share This Article