मुजफ्फरनगर में कुश्ती का अखाड़ा सजा रहे ओलम्पियन अनुज चौधरी

मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान में बालक-बालिकाओं के विभिन्न भार वर्गों में होंगे मुकाबले, पूर्व डीजीपी डॉ. डीएस चौहान करेंगे शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। जनपद के युवाओं को खेल मंच उपलब्ध कराने और कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 मार्च को मुजफ्फरनगर में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पहलवानी का यह अखाड़ा संभल हिंसा के बाद यूपी पुलिस के आइकन बने ओलम्पियन एएसपी अनुज चौधरी सजा रहे हैं। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं के कई भार वर्गों में मुकाबले होंगे, जिनमें आसपास के जिलों के पहलवान भी भाग लेंगे। बालिकाओं की कुश्ती विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  न्यू मैक्स सिटी प्रकरण ने पकड़ा तूल, टावर पर चढ़कर युवक ने दिया धरना

ओलम्पियन अनुज इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कुश्ती उत्थान समिति के तत्वावधान में 8 मार्च को दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित बढेड़ी गेट के पास मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त डीजीपी आईपीएस डॉ. डीएस चौहान करेंगे। कार्यक्रम में ओलम्पियन और फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। आयोजन की जानकारी सदर ब्लॉक प्रमुख पति अमित चौधरी ने दी।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में धर्मान्तरण-दंगा कराने की किसी में हिम्मत नहींः धामी

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बालिकाओं के कुश्ती मुकाबले होंगे। बालिकाओं के लिए 50, 55, 56 और 62 किलोग्राम भार वर्ग में ओपन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। बालक वर्ग में अंडर-12 के प्रतिभागियों के लिए 35, 40 और 45 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। अंडर-15 वर्ग के पहलवानों के लिए 48, 52, 57, 62 और 68 किलोग्राम तथा अंडर-17 वर्ग में 80 और 92 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले कराए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर मुजफ्फरनगर के साथ-साथ आसपास के जिलों के खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह है। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहलवानों के भाग लेने की संभावना है। एएसपी अनुज चौधरी का पैतृक गांव बढेड़ी है। संभल हिंसा के बाद उनकी कार्यशैली के चलते वे यूपी पुलिस के एक प्रमुख चेहरे के रूप में भी चर्चित रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा आयोजित कराई जा रही यह कुश्ती प्रतियोगिता विशेष आकर्षण बन चुकी है, आयोजकों का मानना है कि इस प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नकदी और जेवर लेकर पडौसी किरायेदार के साथ गई महिला, पति ने कराया मुकदमा

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  आवास विकास कालोनी के लिए जमीन देने को तैयार नहीं किसानकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में धर्मान्तरण-दंगा कराने की किसी में हिम्मत नहींः धामीपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »