श्रमिकों का कल्याण ही विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव-कपिल देव अग्रवाल

फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया प्रोत्साहन राशि का वितरण

मुजफ्फरनगर। देश के श्रमिक वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मेरठ रोड स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एवं कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा और सुना गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के कल्याण, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में श्रमिक शक्ति की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण तथा बेहतर भविष्य की दिशा में मजबूती मिल रही है।

इसे भी पढ़ें:  प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने का किया ऐलान

उन्होंने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि योजना और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना जैसे प्रयास संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने का कार्य कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक श्रमिक को सम्मानजनक जीवन, सुरक्षित रोजगार और सामाजिक सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराना है।

इसे भी पढ़ें:  कूड़े के ढेर पर जली अवस्था में मिला गौवंश, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों, उद्योग प्रतिनिधियों और उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा रोजगार सृजन और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे युवाओं और श्रमिकों को नई संभावनाएं प्राप्त हो रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों के सर्वांगीण विकास और उनके हितों के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई। उपस्थित लोगों ने श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान फेडरेशन की ओर से सचिव अभिषेक अग्रवाल और सीडीओ कमल किशोर कंडारकर ने मंत्री कपिल देव का स्वागत किया। यहां पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, अश्वनी मित्तल, राकेश जैन, पंकज मित्तल, अशोक अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, अंकित संगल, जीशान अहमद, सत्य प्रकाश, सरदार अहमद, अमित गर्ग, शशांक मित्तल, शारिक सुल्तान और आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एसपी एन.पी. सिंह ने देर रात थानाभवन में किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और थाने का आकस्मिक निरीक्षण

Also Read This

पुलिस मुठभेड़ में पशु लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

उस्मान के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, विद्युत चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं

Read More »