भाकियू के जिलाध्यक्ष बीमार, नरेश टिकैत ने बनाई नई कमेटी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के बीमार होने के कारण यूनियन का किसान कुम्भ प्रभावित होता देखकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था को कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की कमेटी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि उत्तराखण्ड के जनपद हरिद्वार में आयोजित होने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसान कुम्भ-2024 से पहले जिलाध्यक्ष हरिद्वार विजय शास्त्री के अस्वस्थ होने के कारण किसान कुम्भ 2024 की तैयारियों और देखरेख तथा तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था बनाने के लिए यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता को चुनकर एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें संजय चौधरी मण्डल अध्यक्ष, रवि कुमार प्रदेश महासचिव, संयुक्त किसान मोर्चा से सरदार सुमित सिंह ढिल्लो, आजाद सिंह शेरपुर जिला संरक्षक, संजीव सैनी युवा जिलाध्यक्ष, मौहम्मद इकबाल संगठन मंत्री, रामपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, सरदार करणेल सिंह जिला उपाध्यक्ष खानपुर, हरेन्द्र सिंह प्रदेश सचिव, अभिषेक शर्मा नगर अध्यक्ष हरिद्वार, सुनील कुमार तहसील अध्यक्ष लक्सर और सोमबीर सिंह भगवानपुर मण्डल उपाध्यक्ष को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ग्राहकों से धोखाधड़ी करने वाले KIA शोरूम मैनेजर को किया गिरफ्तार

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »