खतौली। चीनी मिल खतौली ने 27 अक्टूबर 2024 को पेराई सत्र का शुभारंभ किया और 240 लाख कुंतल गन्ना पेराई किया। 26 लाख कुंतल से अधिक चीनी उत्पादन करके प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस बार का चीनी मिल का प्राइस शस्त्र समाप्त हुआ। चीनी मिल के यूनिट हेड डाॅ अशोक कुमार ने बताया कि 240 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की गई। तथा 29 अप्रैल 2024 तक खरीद किए गये गन्ने का मूल्य रुपये 875.17 करोड़ का भुगतान किया गया। उन्होंने उपलब्धि के लिए गन्नाआयुक्त के अलावा संजय सिसोदिया जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर, अनिल कुमार भारती जिला गन्ना अधिकारी बागपत, ओ पी सिंह उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर, राजेश मिश्र उप गन्ना आयुक्त मेरठ, आभार जताया। इस अवसर पर डाॅ अशोक कुमार, कुलदीप राठी, ए के सिंह, ओ पी मिश्र, डी पे गुप्ता, सुशांत ठाकुर, राजेश सिंह, आनन्द बंसल, आदि एवं उपस्थित रहें।

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में





