पटेल जागृति सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने क्रांति दिवस मनाया

खतौली। पटेल जागृति सेवा समिति द्वारा धन सिंह गुर्जर कोतवाल क्रांति दिवस विकास आर्य के आवास पर मनाया गया। कार्यक्रम में सत्येंद्र आर्य ने बताया कि 10 मई 1857 की जन क्रांति के नायक धन सिंह गुर्जर कोतवाल ही थे, जो पांचली खुर्द गांव के रहने वाले थे । मेरठ में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम धन सिंह कोतवाल द्वारा ही 10 मई को अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करके शुरू किया गया था। उन्होंने जेल के फाटक तोड़कर अपने 85 सैनिक साथियों को तथा 836 कैदियों को मुक्त करके अपने साथ मिलाया और मेरठ को स्वतंत्र कराकर दिल्ली पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें:  तीन करोड़ के लेनदेन के झगड़े में हुआ था व्यापारी का अपहरण

इस विद्रोह का परिणाम स्वरूप धन सिंह गुर्जर कोतवाल को फांसी पर चढ़ा दिया गया। उनके ग्राम पांचाली खुर्द को तोप से उड़ा दिया गया था। आचार्य कंवरपाल शास्त्री ने कहा कि गुर्जर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करना अपना गर्व मानता है। गुर्जर एक जाति नहीं अपितु एक संस्कृति है । उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा, संस्कार, एकता, संगति एवं व्यक्तिगत पहचान बनाना श्रेष्ठ बताया। कार्यक्रम में मास्टर अमरेश गुर्जर, भारत वीर आर्य, अमित कसाना, सुशील गुर्जर, सुशील राणा, महाराज सिंह, राजेंद्र बिधूड़ी, धनपाल सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता सत्येंद्र आर्य अध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर एवं संचालन सुशील गुर्जर ने किया।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस तबादले, इनमें मुजफ्फरनगर के डीएम भी शामिल हैं।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *