तीन करोड़ के लेनदेन के झगड़े में हुआ था व्यापारी का अपहरण

मुजफ्फरनगर। अम्बा विहार से अपहृत व्यापारी साजिद को मेरठ से सकुशल बरामद करते हुए एक अपहरणकर्ता को दबोचने वाली शहर कोतवाली पुलिस ने गुरूवार को इस मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। साजिद का अपहरण तीन करोड़ रुपये का माल खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने के विवाद में दबाव बनाने के लिए किया गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

शहर कोतवाली पुलिस को मंगलवार की देर रात अम्बा विहार निवासी ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले व्यापारी साजिद के अपहरण की सूचना मिली थी। परिजनों का आरोप था कि कार सवार बदमाश साजिद को हथियारों के बल पर उठाकर ले गये हैं। बदमाशों ने साजिद को छोड़ने के बदले करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए गोपनीय आधार पर कार्यवाही की। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पूरे ऑपरेशन की कमान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को सौंपी और एपसी सिटी ने दो टीमों का गठन करते हुए अपहृत व्यापारी के परिजनों से मिलकर अपहरणकर्ताओं की सुरागरसी शुरू की थी। फिरौती मांगने के लिए आये फोन कॉल्स को ट्रेस करने पर लोकेशन मेरठ की मिली। एसपी सिटी सत्यनारयाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात अपहृत व्यापारी साजिद को जनपद मेरठ के इंचौली से सकुशल बरामद कर लिया था। इसके साथ ही अपहरण के एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों को यहां लाई और आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि खतौली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी गौरव कुमार और साजिद का ऑनलाइन ट्रेडिंग का कारोबार है। गौरव से माल खरीदने के बाद साजिद ने उसका भुगतान नहीं किया था। पैसों के इसी लेनदेन के विवाद में साजिद का अपहरण गौरव द्वारा अपने साथियों से मिलकर कराया गया था और परिजनों को फोन कर बकाया भुगतान की रकम मांगी गयी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रात से ही पुलिस गौरव की तलाश में लग गई थी।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के एक्शन अनूप सिंह हटाए गए, अंकुश सिंह की नई तैनाती

शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गौरव साजिद की बरामदगी के बाद फरार होने की तैयारी कर रहा है। उसकी तलाश में गांव में भी दबिश दी गई, लेकिन वो नहीं मिला। इसी बीच पुलिस टीम ने उसको दिल्ली देहरादून हाईवे पर थाना मन्सूरपुर क्षेत्र में फारर होने की तैयारी के दौरान दबोच लिया। गौरव को पुलिस शहर कोतवाली ले आई। शहर कोतवाल ने बताया कि गौरव ने जानकारी दी है कि साजिद के साथ वो ऑनलाइन ट्रेडिंग कर रहा था। माल खरीद के करीब तीन करोड़ रुपये साजिद पर बकाया चल रहे थे, जिसका भुगतान वो नहीं कर रहा था। लाख प्रयास के बावजूद भी साजिद ने भुगतान करने से इंकार कर दिया और लगाता टाल मटोल करता चला आ रहा था। इससे उसको आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंच रही थी। परेशान होकर ही उसने साजिद को जबरन कार से उठवा लिया और मेरठ ले गये थे। वहां से परिजनों को फोन कर पैसा देने का दबाव बनाया गया था। शहर कोतवाल ने बताया कि साजिद के अपहरण में दोनों अपहरणकर्ताओं को चालान कर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  चीतल पार्क का कांवड़ सेवा शिविर बना कांवड़ियों की पहली पसंद

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा मीठा दूध वितरण का कार्यक्रम गुप्ता शूज रुड़की रोड पर सम्पन्नस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पवन छाबड़ा को हाासिंग सोसाइटी का चेयरमैन बनाए जाने पर बधाई दीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  उज्जवल को न्याय दिलाने के लिए मोमबत्ती मार्च निकालाभाकियू

Read More »