ट्रेवल्स एजेंसी मालिक से 17 लाख रुपये हड़पे

मुजफ्फरनगर। शहर में ट्रेवल्स एजेंसी चलाने वाले एक व्यक्ति के साथ अच्छे कारोबार और मुनाफे का लालच देकर 17 लाख रुपये हड़प लिये गये। कारोबार के नाम पर पैसा लगाने के बाद ना तो पीड़ित को मुनाफा दिया गया और न ही उसका मूल धन ही वापस लौटाया। मांगने पर उसको धमकी दी गई। मामले में पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसको अनसुना कर दिया। परेशान पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई, एसएसपी के आदेश पर पिता और दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला अम्बा विहार निवासी मौहम्मद फरमान त्यागी पुत्र इनाम प्रकाश चौक पर अपनी अल मन्नान ट्रेवल्स एजेंसी चलाते हैं। फरमान ने एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया गया कि उसके बहनाई आलम त्यागी ने कारोबार के सिलसिले में सितम्बर 2023 में उसकी जान पहचान नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला सुभाषनगर नसीरपुर रोड निवासी फैजान उर्फ भूरा पुत्र जमशेद के साथ कराई थी। इसके बाद फैजान ने अच्छे कारोबार में पैसा लगाने की बात कहकर उसको मुनाफा देने में साझीदार बनाने का प्रस्ताव दिया। फैजान ने अपने भाई अहसान और पिता जमशेद पुत्र घसीटा निवासी सुभाषनगर तथा बहनोई तालिब पुत्र बाबू निवासी सफीपुर पट्टी बुढ़ाना के साथ मिलकर उसको भरोसा दिलाया कि कुछ पैसा उसके साथ स्क्रैप के कारोबार में लगा दिया जाये तो दोनों को अच्छा मुनाफा होगा और मुनाफे का पैसा आधा-आधा बांट लिया करेंगे। फरमान ने बताया कि इनके भरोसे पर उसने 12.50 लाख रुपये स्क्रैप के कारोबार में साझा करने के लिए फैजान को दे दिये। ये रकम सितंबर से अक्टूबर 2023 के बीच अलग अलग दी गई। फरमान का कहना है कि इसमें उसने 9.16 लाख रुपये बैंक से लोन लेकर दिए थे। इस लेन देन के उसके पास सीसीटीवी फुटेज और बैंक स्टेटमेंट आदि साक्ष्य भी हैं। रुपये लेने के बाद आरोपी फैजान मुनाफा होने की जानकारी फरमान को हर महीने देता रहा, लेकिन मुनाफे की रकम अदा करने में आनाकानी करते हुए वादा करता चला गया। फरमान ने एसएसपी को बताया कि जब मुनाफे की रकम 4.50 लाख रुपये हो गई तो उसने फैजान पर मुनाफा देने के लिए दबाव बनाया। फैजान ने उसको बताया कि 31 दिसम्बर 2023 को उसकी बहन की शादी है। शादी के बाद वो जनवरी में बैठकर हिसाब कर लेंगे और जो मुनाफा होगा उसकी रकम अदा कर दी जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  एंबुलेंस चालक पर किया जानलेवा हमला, एंबुलेंस स्वामी ने दी तहरीर

फरमान का आरोप है कि जनवरी में कई बार फैजान को हिसाब के लिए बुलाया गया, लेकिन वो नहीं आया। छह जनवरी को फैजान के पिता जमशेद, भाई अहसान और बहनोई तालिब ने पैसा दिलाने की जिम्मेदारी ली। अगले दिन फैजान और उक्त तीनों ने एक राय होकर फरमान का पैसा लौटाने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही कानूनी कार्यवाही करने या पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौच करते हुए अभद्रता की गई। फरमान ने आरोप लगाया कि चारों ने मिलकर धोखाधड़ी करते हुए उसके मूल धन 12.50 और मुनाफे के 4.50 कुल 17 लाख रुपये हड़प लिये। फरमान का आरोप है कि थाना पुलिस को भी शिकायत की गई, लेकिन कार्यवाही नहीं की गई। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने फैजान सहित सभी चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 504 और 506 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  घर से बुलाकर युवती का अपहरण, आरोपी और माता-पिता सहित चार नामजद

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर और खतौली में संजीव को कम वोट मिलना बना हार का कारणकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  एंबुलेंस चालक पर किया जानलेवा हमला, एंबुलेंस स्वामी ने दी तहरीरपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »