नहर में डूबे लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला, काजिम का सुराग नहीं

मुजफ्फरनगर। जनपद के सिखेड़ा में चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते समय दो छात्रों के डूबने की घटना को तीन दिन बीत चुके हैं। बुधवार को लद्दाख के छात्र का शव बरामद हुआ, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सिखेड़ा क्षेत्र में चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते हुए छात्र अब्बास और काजिम डूब गए थे। बुधवार को पांचवें दिन खतौली क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर क्षेत्र में गंगनहर पुल से पहले ग्रामीणों ने एक शव बहते देखा। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल लिया। सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त 13 वर्षीय लद्दाख के छात्र अब्बास के रूप में हुई। बता दे कि बीते शनिवार शाम को संधावली स्थित छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाले लद्दाख के शहर कारगिल निवासी छात्र अब्बास ;13द्ध व लद्दाख के ही उसके साथी मुस्तफा ;12द्ध अपने दो दोस्तों मेरठ के जैदी फार्म हाउस नौचंदी निवासी काजिम ;22द्ध और सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भटौड़ा निवासी शान हैदर ;14द्ध के साथ सिखेड़ा गंगनहर की चितौड़ा झाल में नहाने गए थे। नहाते हुए दो छात्र लद्दाख का अब्बास और मेरठ का काजिम डूब गए थे। रविवार से मेरठ पीएसी के गोताखोर दोनों छात्रों को तलाश कर रहे थे। बुधवार दोपहर को खतौली क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर क्षेत्र में गंगनहर पुल से पहले लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला। जबकि इस दौरान दूसरे छात्र काजिम का पता नहीं चल सका है। गोताखोर दूसरे छात्र को तलाश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  समस्त श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार नगर द्वारा छबील का सुन्दर आयोजन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *