भाकियू लोक शक्ति तीन जौलाई को दौराला टोल पर करेगी धरना-प्रदर्शन-ठाकुर नीरज सिंह

खतौली। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष ने अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सूचित किया है कि तीन जुलाई को दौराला टोल पर 

 धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरने में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ भाग लेंगे।

धरने का प्रमुख उद्देश्य किसानों की समस्याओं और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इस धरने के दौरान टोल दो घंटे के लिए फ्री किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस धरने को सफल बनाएं।

इसे भी पढ़ें:  उत्तम संयम धर्म के लिए जैन मंदिरों में चल रही पूजा अर्चना

यह कदम संगठन के एकजुटता को मजबूत करने और धरने में भाग लेने वालों को सम्मानित करने के लिए उठाया जा रहा है।

धरना-प्रदर्शन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, और विभिन्न जिलों के पदाधिकारी अपनी टीम के साथ इसमें शामिल होने के लिए तैयार हैं। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य सरकार पर किसानों के मुद्दों को हल करने के लिए दबाव बनाना है, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी, कृषि कानूनों में सुधार,

इसे भी पढ़ें:  माननीय नेता जी का काम नहीं होने पर डीएम सख्त

टोल कर्मचारियों द्वारा आये दिन वाहन चालकों से की जा रही बदसलूकी और अन्य प्रमुख समस्याएं शामिल है। ठाकुर नीरज सिंह ने बताया कि यह धरना किसानों की आवाज को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, और उन्होंने सभी से इस महत्वपूर्ण आंदोलन में शामिल होने का अनुरोध किया है। किसानों की एकजुटता और संगठन की ताकत को दर्शाने के लिए यह धरना महत्वपूर्ण साबित होगा।

इसे भी पढ़ें:  इंगलिश ग्रामर के कठिन नियमों की सरल विधि को सिखाया
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *