मानव अधिकार मिशन पीड़ितों को दिलाएगा न्याय : योगेश अहलावत

खतौली। मानव अधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष योगेश अहलावत ने पत्रकार वार्ता कहा कि मिशन का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना है। इसके तहत जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है और सभी को समानता, सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जीने का हक है। धर्म, जाति, लिंग या उम्र के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए और शोषण या अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका में में तकरार-ईओ डॉ. प्रज्ञा ने लेखाकार व दो लिपिकों को भेजा नोटिस

अहलावत ने चिंता जताते हुए कहा कि विश्व में सबसे अधिक मानवाधिकार संस्थाएं भारत में हैं, फिर भी यहां मानवाधिकार हनन के मामले सबसे अधिक हैं। इसका प्रमुख कारण जागरूकता की कमी और कार्यकर्ताओं में असली मानवाधिकार भावना का अभाव है। एक सच्चा मानवाधिकार कार्यकर्ता वही होता है जो समाज और व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए स्वयं को भी समर्पित कर दे। उन्होंने जानकारी दी कि मानव अधिकार मिशन भारत ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय है और इसकी शाखाएं पूरे देश में फैली हुई हैं। यदि कहीं भी अन्याय होता है तो मिशन के कार्यकर्ता एकजुट होकर समाधान का प्रयास करते हैं। अंत में योगेश अहलावत ने बताया कि जल्द ही मुजफ्फरनगर में एक मजबूत टीम का गठन कर जनहित कार्यों को गति दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में अजय जनमेजय, विक्रांत अहलावत, मिंटू सैनी, नकुल अहलावत, संजय अहलावत, पिंटू अहलावत, संजय खान, विवेक अहलावत व योगेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम श्री बालाजी धाम मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग लड़की लापताः परिजनों और भीम आर्मी ने किया शहर कोतवाली का घेरावस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने मण्डल अध्यक्षों को जारी की चिट्ठी, मांगे पदाधिकारियों के आधार कार्डवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद राजपाल सैनी के आवास पर मंत्री नरेन्द्र

Read More »