नगर पालिका के ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मुजफ्फरनगर। कूडा लेकर जा रहे नगर पालिक के ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिये भिजवाया। पुलिस मामेल की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार बारिश के बाद नगर पालिका का ट्रक कूडा लेकर जा रहा था। इसी दौरान कूडा लेकर जा रहे ट्रक ने चरथावल के मौहल्ला चैहट्टा निवासी नसीम को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने तत्काल उठाकर एक दुकान में लिटाया, लेकिन कुछ देर बाद ही घायल नसीम ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर परीक्षण के लिये भिजवाया। पुलिस मामले की छानबीन मंे जुटी है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका ने एक प्राइवेट कम्पनी को ट्रक ठेके पर दिया हुआ है। पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें:  मैं केजरीवाल को बेनकाब कर दूंगा, सरकारी गवाह बन जाऊंगा- सुकेश चंद्रशेखर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *