सौतेले पिता ने किया पुत्री के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। एक बार रिश्तों को शर्मसार करने वाली बात सामने आई है। भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ रेप की घटना को  अंजाम दिया। पीड़ित नाबालिग बच्ची का आरोप है कि उसका पिता काफी समय से उसे डरा धमका कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देता आ रहा है। पीडिता का कहना है कि उसे हर बार डरा धमका का चुप करा दिया जाता है और मुंह खोलने पर जाने से मारने की धमकी दी जाती थी, लेकिन आज पीडिता के सब्र का बांध टूट गया ओर उसने घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में किया मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के निधन पर शोकसभा का आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *