मामा के घर आई किशोरी से छेड़छाड़-मारपीट…छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर में अपने मामा के घर आई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ कर डाली। बालिका ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध जताने के लिए पहुंचे जीजा और साले पर भी लाठी डंडों से हमला बोल दिया गया। इस मामले में पीड़ित की ओर से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं अपने घर में बैठी एक महिला पर युवक ने जानलेवा हमला करते हुए चाकू से वार कर उसको घायल कर दिया। महिला की जेठानी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र में गांव मंसूरपुर निवासी मौहम्मद चांद पुत्र हामिद ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 05 अपै्रल को उनके घर पर बहनोई फैजान पुत्र नूर मौहम्मद निवासी किदवईनगर खालापार शहर कोतवाली अपनी पुत्री शाहिमा के साथ आये थे। दोपहर करीब एक बजे शाहिमा अपने मामा चांद के घर से दूसरे रिश्तेदार के घर जा रही थी। रास्ते में खड़े गांव के ही निवासी रोहिल पुत्र यामीन ने शाहिमा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बालिका ने इसका विरोध किया तो रोहिल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसका पता चलने पर फैजान और चांद भी बाहर आये और उन्होंने रोहिल का विरोध किया। आरोप है कि रोहिल ने अपने परिवार के दाउद पुत्र यामीन, सलमान पुत्र इलियास, शाहनवाज पुत्र शाबान, सोनू पुत्र यूनुस और आस मौहम्मद पुत्र बाबू को भी बुला लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से तीनों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने छह हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  टीन सैड न होने से सब्जी मंडी में किसान-आढती बेहाल, बारिश में भीगते रहे किसान

दूसरी ओर अपने घर पर बैठी एक महिला पर युवक ने जानलेवा हमला करते हुए चाकू से वार कर उसको घायल कर दिया। परिवार के लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गया। थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़ी निवासी रीतू पत्नी दीपक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार को उसकी देवरानी सोनम पत्नी मोनू घर पर उसके करीब ही बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी शुभम पुत्र संजू हाथ में चाकू लेकर घर में घुस आया और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से सोनम पर वार कर दिया। सोनम ने तेजी से हाथ आगे कर लिये, चाकू के वार से सोनम का हाथ कट गया। इस हमले के बार देवरानी और जेठानी ने शोर मचा दिया। आस पडौस के लोग आये तो हमलावर शुभम धमकी देकर भाग गया। मामले में जेठानी रीतू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  1 मई को बंद हो जाएगी मंसूरपुर शुगर मिल बंद गन्ने की कमी से जूझ रही है शुगर मिल

Also Read This

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  टीन सैड न होने से सब्जी मंडी में किसान-आढती बेहाल, बारिश में भीगते रहे किसानजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »

दहशत की साजिश नाकाम: ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई

Read More »