श्री सच्चा प्रकाश आश्रम मे हुई शिव परिवार की स्थापना

मोरना :महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री सच्चा प्रकाश आश्रम मे नवनिर्मित श्री सच्चा गौरी शंकर मंदिर मे शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा हवन यज्ञ के उपरांत विशेष  में पूजा कराई गयी। तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें साधु संतो सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे स्थित सच्चा प्रकाश आश्रम मे भगवान शिव शंकर, माता पार्वती, भगवान गणेश,कार्तिकेय, नंदी जी की मूर्तियों को स्थापित कर विशेष पूजा के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गयी। कार्यक्रम की संयोजक साध्वी पूजा ने बताया की पतित पावनी मां गंगा के तट पर स्थित श्री सच्चा प्रकाश आश्रम मे भगवान शिव के परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गयी है।श्री सच्चा गौरी शंकर मंदिर मे नित्य की जाने वाली भगवान शिव की पूजा का विशेष पूजा मे शामिल होकर भक्त धर्म लाभ प्राप्त कर सकेगे। संतो की तपो भूमि शुकतीर्थ मे भगवान की भक्ति का विशेष महत्व है।कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या मे साधु संतो व भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी, टीटू चौधरी, सचिन सरोहा, सुशील चौधरी, विजयपाल त्यागी, संजीव त्यागी, अनुराग चौधरी, के पी सिंह, महकपाल प्रधान आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 परायण पाठ का हुआ समापन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *