खूनी संघर्ष मैं जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज, जाने पूरा मामला……

खतौली। गांव अंती में शनिवार देर रात हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

गांव अंती में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते बबित ने अपने साथियों के साथ मिलकर निक्की पर हमला किया। मारपीट के दौरान बबित पक्ष की ओर से निक्की पर तमंचे से फायर किया, गोली पेट में लगने से निक्की घायल हो गया। मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। घायल युवक के भाई रीनू ने थाने में बबित तथा उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने सहित दहशत फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल से हमलावरों की दो बाइक बरामद की। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस जांच में हत्या की साजिश की शिकायत झूठी पाई गई
यह था मामला ……

अंती में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

खतौली। गांव अंती में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों में धारदार हथियार लाठी-डंडे चले थे।

गांव अंती में देर रात को मनीष और बबित के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। दो माह पहले बबित ने अपने साथियों के साथ मिलकर निक्की की पिटाई कर दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले निक्की ने भी बबित को पीट दिया था। शनिवार देर रात को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने के बाद दोनों ओर से धारदार हथियार लाठी डंडे चले थे। मारपीट के दौरान निक्की के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया था। मोंटी के भी छर्रे लगे थे।

इसे भी पढ़ें:  भारत विकास परिषद् समृद्धि मुजफ्फरनगर द्वारा पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन

हमलावर दो बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते भाग गए थे। खूनी संघर्ष की सूचना पर सीओ यतेंद्र नागर और इंस्पेक्टर उमेश रोरिया पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे थे । घायल निक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर मेरठ भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में शनिवार रात को ही एक धार्मिक स्थल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा था।

इसे भी पढ़ें:  शादी में खाना खाने से 20 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *