अंधत्व से पीड़ित व्यक्ति की जमीन हड़पी, तहसील में न्याय की गुहार लगाते हुए दी आत्मदाह की चेतावनी

खतौली। ग्राम बड़सू निवासी कंवरपाल, जो कि पूर्णतः दृष्टिहीन है, की जमीन को धोखाधड़ी करके कुछ लोगों द्वारा फर्जी बैनामा कर कब्जा कर लिया गया। मामला यहीं नहीं रुका, आरोप है कि पूर्व में आपत्ति दर्ज होने के बावजूद भी तहसीलदार ने विवादित जमीन का दाखिल खारिज कर दिया, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ा झटका लगा है।

पीड़ित का आरोप है कि फर्जी बैनामे में उसकी जगह आरोपियों का फोटो चस्पा कर दिया गया था, जिसकी जांच वर्तमान रजिस्ट्रार द्वारा की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या मदद नहीं मिली है। न्याय की आस में पीड़ित कंवरपाल सोमवार को अपने परिवार के साथ तहसील परिसर पहुंचा। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि उनकी जमीन उन्हें वापस दिलाई जाए, अन्यथा आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को वे मजबूर होंगे। इस दौरान उनके साथ पत्नी ओमकली, पुत्र लोकेश, शोकेस, तथा रिश्तेदार नीरज और राजकुमार मौजूद रहें। परिवारजन काफी आक्रोशित नजर आए और उनका कहना था कि यदि एक दृष्टिहीन व्यक्ति को भी न्याय नहीं मिलेगा, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा? कंवरपाल ने बताया कि उनकी भूमि ही उनके जीवन का एकमात्र सहारा है और उसे भी धोखाधड़ी से छीन लिया गया, जो कि न केवल न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है बल्कि विकासशील समाज में कमजोर वर्ग की दुर्दशा को भी उजागर करता है। परिवार ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से फर्जी बैनामा रद्द कर जमीन वापस दिलाने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सुबह सवेरे सड़कों पर उतरीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन, एकदिवसीय हड़तालजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »