पहले प्रयास में सीए फाइनल पास कर इशिका जैन ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

खतौली। कस्बे की होनहार छात्रा इशिका जैन पुत्री राहुल जैन (राहुल पैकर्स) एवं राखी जैन निवासी नागर कॉलोनी, ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर अपने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन किया है।

इशिका की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि पूरा जैन समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इशिका ने अपनी आर्टिकलशिप देश की टॉप 20 चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म में शुमार “टीआर चड्ढा एंड कंपनी, दिल्ली” से पूर्ण की, जो अपने अनुशासन, गुणवत्ता और अनुभव के लिए जानी जाती है। अपनी सफलता का श्रेय इशिका ने नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और परिवार के सतत सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए समय प्रबंधन, धैर्य और लगन सबसे जरूरी है। इशिका की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं नगरवासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई दी और भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की कामना की। इशिका की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो लगन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  226 करोड़ की सीआईआईआईटी बदलेगी मुजफ्फरनगर का भविष्यः कपिल देवआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा

Read More »