डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री को लेकर हंगामा

किताब विक्रेताओं के विरोध के बीच पुस्तक लेने पहुंचे छात्र एवं छात्राओं को घंटों तक धूप में खड़ा रहना पड़ा, पुलिस ने पहुंचकर मामला कराया शांत

मुजफ्फरनगर। एनसीईआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाए गए स्टॉल डीएवी इंटर कॉलेज में विवाद का कारण बन गए। सीमित विक्रेताओं को अनुमति दिए जाने के आरोपों के चलते मामला इतना बढ़ा कि हंगामे के बाद पूरे कार्यक्रम को निरस्त करना पड़ा। शहर के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में एनसीईआरटी की किताबों के वितरण और बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉल उस समय विवाद का केंद्र बन गए, जब स्थानीय किताब विक्रेताओं ने मौके पर पहुंचकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया गया कि कॉलेज प्रशासन ने केवल कुछ चुनिंदा दुकानदारों को ही स्टॉल लगाने की अनुमति दी, जिससे अन्य विक्रेताओं में नाराजगी फैल गई।

इसे भी पढ़ें:  आईपीएस संजय मुजफ्फरनगर के नए कप्तान, अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज की कमान

हंगामे के दौरान कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच सैकड़ों छात्र-छात्राएं धूप में लंबी कतारों में खड़े होकर किताबें लेने का इंतजार करते रहे। बढ़ते विवाद और अव्यवस्था के कारण छात्रों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सिविल लाइन पुलिस ने पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान नाराज दुकानदारों ने प्रधानाचार्य का घेराव कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। विरोध इतना बढ़ गया कि अंततः कॉलेज प्रशासन को एनसीईआरटी पुस्तकों के स्टॉल हटवाने पड़े और पूरे कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  शिकमी किरायेदारों की तीन दशक पुरानी समस्या के समाधान में मीनाक्षी स्वरूप की बड़ी पहल

विरोध कर रहे दुकानदारों का कहना था कि केवल एक या दो अधिकृत विक्रेताओं को ही बुलाया गया, जबकि अन्य दुकानदारों को मौका नहीं दिया गया। उनका यह भी आरोप था कि छात्रों पर इन्हीं स्टॉल से किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही थी और छात्रों को विकल्प नहीं मिल पा रहा था। कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के पत्र के आधार पर यह व्यवस्था की गई थी।

शासन स्तर से निर्देशित किया गया था कि छात्रों को एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराने के लिए अधिकृत विक्रेता के माध्यम से कॉलेजों में स्टॉल लगाए जाएं। इसी क्रम में एक अधिकृत बुक डिपो द्वारा कॉलेज में स्टॉल लगाए गए थे। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने शिकायत दी थी कि केवल विशेष दुकानदारों को अनुमति दी जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ा और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। कार्यक्रम रद्द होने के बाद सभी छात्र-छात्राएं और संबंधित लोग मौके से चले गए। फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  लापता सचिनः बरामद कंकाल ने और उलझा दी मौत की कहानी

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लापता सचिनः बरामद कंकाल ने और उलझा

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »