ACCIDENT-आक्रोशित पत्नी ने पति को दिया धक्का, मौत

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट के दौरान पति की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। युवक के परिजनों ने पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

गांव लिलौन निवासी अनित (44) पुत्र अनंगपाल का शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी अन्नू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। बताया गया कि मारपीट के दौरान धक्का-मुक्की में अनित का सिर दीवार में जा लगा और उसकी मौत हो गई। इस दौरान किसी ने इस मामले की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में ले लिया है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान अनित की मौत होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भाई दिल्ली में रहते हैं, जिन्हें सूचना भिजवा दी गई है। अभी वे नहीं पहुंचे हैं। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  अर्पण पब्लिक स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस का कार्यक्रम

पांच साल जेल रहकर आया अनित, पहले दिया था जहर

शामली। मृतक अनित की मां ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गयी है। उसकी पत्नी ने हत्या की है और उसका चाल चलन ठीक नहीं होने के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा बना रहता था। अनित पर उसकी पत्नी अक्सर ही उसको तलाक देने का दबाव बनाती रहती है और इसी पर दोनों का विवाद था। अनित अपने बच्चों के जीवन की खातिर उसको तलाक नहीं दे रहा था।

मां का आरोप है कि अनित की हत्या के लिए कई बार प्रयास किया गया है। पहले उसकी पत्नी ने उसे जहर दिया, लेकिन वो बच गया था। इसके बाद झूठा आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत कर दी गई। बाद में पत्नी के कारण अनित एक विवाद में फंस गया और वो पांच साल तक जेल में रहा। उसके बड़े भाई ने ही कोर्ट कचहरी में प्रयास करते हुए उसकी जमानत कराई और अनित परिवार में वापस लौटा था। इसके बाद भी अनित की पत्नी अन्नू अक्सर ही विवाद करती रहती थी। मां का कहना है कि आज सुबह भी विवाद के दौरान अनित पर हमला कर उसकी पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। 

इसे भी पढ़ें:  सरकारी पाठशालाओं को बंद करने के खिलाफ सपाईयों ने किया प्रदर्शन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन के आदेश पर निरीक्षण करने निकले तीन अफसरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सरकारी पाठशालाओं को बंद करने के खिलाफ सपाईयों ने किया प्रदर्शनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तहसील दिवस में ग्रामीण ने बदन पर डाला तेल

Read More »