जनता मोदी के साथ, फिर जीतेंगे विश्वासः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। भाजपा के मिशन 2024 के अन्तर्गत गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रभारी बनाये जाने के बाद मंगलवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने गाजियाबाद पहुंचकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा कीत को मजबूती के साथ सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि देश की जनता पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ है और हमें विश्वास है कि जनता अपना समर्थन देकर तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। इस बार कीत भाजपा के लिए नया कीर्तिमान बनाने जा रही है। यूपी की सभी सीटों पर भगवा लहरायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2 सितंबर से शुरू होगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान


मंगलवार को जनपद गाजियाबाद में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजन किया गया। इसमें कलस्टर प्रभारी के रूप में लोकसभा गाजियाबाद की आगामी चुनाव की कार्ययोजना के संदर्भ में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी उपस्थित रहकर लोकसभा गाजियाबाद के संयोजक, प्रभारी, जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बैठक में लोकसभा गाजियाबाद क्षेत्र की भौगोलिक, जातिगत और सामाजिक समीकरणों को लेकर चर्चा हुई और पार्टी कीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाकर केन्द्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों को मजबूती के साथ लोगों के बीच जाकर करने और लोगों को जोड़ने की बात मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कही। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, विधायक अतुल गर्ग, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, एमएलसी दिनेश गोयल, अजय शर्मा लोकसभा संयोजक, विजय शुक्ला लोकसभा प्रभारी, संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष, सुनीता दयाल मेयर, संजीव गुप्ता समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ लड़ाई

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से बुलाया, पीटने के बाद नंगा कर गांव में घुमायाबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र

Read More »