MUZAFFARNAGAR-सीमा विस्तारित क्षेत्र के नागरिक काट रहे चक्कर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में सीमा विस्तार के बाद 11 पूर्ण गांवों की आबादी शामिल होने बाद भी नव विस्तारित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ये लोग आज भी ब्लॉक, तहसील से लेकर टाउनहाल तक चक्कर काटने को विवश हैं। इसके लिए भाजपा सभासद ने पालिका के हल्के बढ़ाये जाने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती भी नये सिरे से करने की मांग की है, ताकि नव विस्तारित क्षेत्र की जनता के बिलिंग सम्बंधी कार्य के लिए एक सुलभ व्यवस्था बनाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  ब्लॉक प्रमुख के आरोपों से गरमाहटः नकारात्मक राजनीति मेरा चरित्र नहींः अनिल कुमार

शहर के वार्ड संख्या 30 से भाजपा सभासद नवनीत गुप्ता ने नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार कराया गया था, जिसमें 11 गांव का पूरा क्षेत्र तथा 04 गांव का आंशिक क्षेत्र पालिका की सीमान्तर्गत आये हैं। जिसके कारण वर्तमान में पालिका सीमान्तर्गत लगभग 84500 मकानों / अचल सम्पत्तियों से बढ़कर लगभग 1,25,000 अचल सम्पत्तियों आ गयी हैं। जितने भी गाँवों का क्षेत्रफल पालिका सीमा में आया है। वहाँ के निवासियों को अपने मकानों और प्लाटों इत्यादि अचल सम्पत्तियों पर बैंक )ण लेने में अथवा अन्य सरकारी कार्य को पूर्ण कराने में काफी दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर टक्कर के बाद कैसे हवा में उछली दो कार, देखें वीडियो....

सभासद नवनीत ने कहा कि पालिका में अभी तक 08 हल्के ही बनाये हुऐ है, जिनमें अभी तक 08 पालिका कर्मी ही कार्य कर रहे हैं। सीमा विस्तार के पश्चात पालिका सीमा में आये क्षेत्रों को देखते हुए पालिका के 08 हल्कों को बढ़ाया जाना अवश्यक है। उन्होंने सीमा विस्तार के कारण पालिका के कर विभाग में कम से कम 12 हल्के बनाने की मांग की है। इसके साथ ही उनमें में कार्यरत बीसी, मीटर रीडर और मोहर्रिर को गृहकर, जलकर एवं जलमूल्य की वसूली हेतु जवाबदेही के साथ नियुक्त करते हुए कार्य कराया जाये। इसमें जलकर एवं जलमूल्य के बिलों, करांकन, जल संयोजन इत्यादि सम्बन्धित कार्य को एक ही पालिका कर्मी द्वारा अपने निर्धारित हल्के के क्षेत्र के लिए सम्पादित कराया जायें, जिससे सीमान्तर्गत आये गाँवों के व्यक्तियों को सरकारी कार्य हेतु पालिका के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते हुऐ उनकी समस्या का निदान कराया जा सकें। 

इसे भी पढ़ें:  बकरों से लदा कैंटर डिवाइडर से टकराया, पिता-पुत्र समेत चार की मौत, छह घायल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *