पुलिस पर आरोपः थानाध्यक्ष के नाम पर भ्रष्टाचार का ऑडियो हुआ वायरल

तितावी थानाध्यक्ष के नाम पर लाखों रुपये के कथित लेनदेन की बातचीत में दो सिपाहियों का भी आया नाम

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कथित तौर पर लाखों रुपये के लेनदेन से जुड़े इस मामले में ऑडियो में हो रही बातचीत में खुले तौर पर तितावी थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों के नाम सामने आने से विभाग में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में बड़ा धमाका: सात की मौत, पांच घायल; राहत-बचाव अभियान जारी

तितावी थाना के प्रभारी पवन चौधरी का नाम लेकर कथित रूप से लाखों रुपये के लेनदेन से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। वायरल सामग्री में बातचीत के दौरान कंस्टेबल नवीन और हेड कांस्टेबल अनीस का नाम लेते हुए भी पैसों के लेनदेन की चर्चा की जा रही है। ऑडियो के आधार पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि थाना स्तर पर स्टाफ के माध्यम से बड़े पैमाने पर आर्थिक लेनदेन कराया जा रहा था। हालांकि इन आरोपों की अभी तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे मामले की सत्यता को लेकर सवाल बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में छात्रवृत्ति घोटाला-336 फर्जी छात्र दिखाकर 46 लाख डकार गये दस शिक्षण संस्थान

वायरल ऑडियो के साथ एक वीडियो भी बताया जा रहा है, इनके सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वायरल ऑडियो और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ट्रैक्टर चालक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी मशीन ने कूड़ा बिन रहे कबाड़ी को कुचला, मौके पर मौतआरोप है कि परिसर में

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »