धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती: टीम ने कहा, ‘रूटीन चेकअप है’, अभिनेता पूरी तरह स्वस्थ

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भर्ती होने की खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म जगत में चिंता की लहर दौड़ गई। हालांकि, अभिनेता की टीम ने स्पष्ट किया है कि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें सिर्फ नियमित स्वास्थ्य जांच (रूटीन चेकअप) के लिए अस्पताल लाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  India vs Pakistan T20 WC 2026: पाकिस्तान के बहिष्कार पर BCCI ने क्या कहा?

 

टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया— “धर्मेंद्र जी पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह एक सामान्य मेडिकल चेकअप है, जिसमें कुछ नियमित जांच और उपचार शामिल हैं।”

 

88 वर्षीय अभिनेता इससे पहले भी इस वर्ष की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती हुए थे, जब उन्होंने कॉर्निया ट्रांसप्लांट (आई ग्राफ्ट सर्जरी) कराई थी। उस समय धर्मेंद्र को अपनी दाहिनी आंख पर पट्टी लगाए अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  ऐतिहासिक फैसलाः अधिवक्ता समीर हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी

 

फैंस की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए धर्मेंद्र ने मुस्कुराते हुए कहा था— “मैं मजबूत हूं, अभी भी धर्मेंद्र में दम है। मेरी आंख का ऑपरेशन हुआ है, लेकिन मैं बिल्कुल ठीक हूं। अपने दर्शकों और चाहने वालों को ढेर सारा प्यार।”

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »