निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

जयपुर । जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बेसमेंट में एसटीपी प्लांट की दीवार गिरने से करीब दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित तालामोड़ में निर्माणाधीन अरावली रिसार्ट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। रिसार्ट के बेसमेंट में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, कुछ अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को मिली जमानत
Share This Article