शादी से लौटते वक्त ट्राले से टकराई कार, तीन गंभीर रूप से घायल

दिल्ली- सेक्टर.56 निवासी रोहित अपने चार दोस्तों के साथ दौलतराम धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे सभी एक कार से वापस घर लौट रहे थे। कार रोहित चला रहा था। जब वे हार्डवेयर चौक के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा ट्राला अंधेरे के कारण दिखाई नहीं दिया। शादी समारोह से लौट रहे पांच युवकों की कार हार्डवेयर चौक के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गएए जबकि दो को मामूली चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके एयरबैग भी खुल गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर.56 निवासी रोहित अपने चार दोस्तों के साथ दौलतराम धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे सभी एक कार से वापस घर लौट रहे थे। कार रोहित चला रहा था। जब वे हार्डवेयर चौक के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा ट्राला अंधेरे के कारण दिखाई नहीं दिया और तेज गति से आ रही कार सीधे उसमें जा घुसी। हादसे में चालक रोहित सहित तीन युवकों को गंभीर चोटें आईंए जबकि दो अन्य साथियों को मामूली चोट लगी। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचायाए जहां उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हार्डवेयर चौक के आसपास स्थित फैक्ट्रियों में आने वाले ट्राले अक्सर सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय दृश्यता कम रहती हैए जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर एयर पलूशन: 300 किमी दायरे पर सुनवाई

Also Read This

निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

जयपुर । जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बेसमेंट में एसटीपी प्लांट की दीवार गिरने से करीब दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित तालामोड़ में निर्माणाधीन अरावली रिसार्ट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। रिसार्ट के बेसमेंट में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में

Read More »

धरा रह गया मंत्री का ‘सियासी लट्ठ, चीफ इंजीनियर ने कर दिखाया एक्शन

मंत्री ने सीई विनोद कुमार को फोन कर किया था एफआईआर दर्ज कराने से इंकार, कहा था-मुकदमा हुआ तो लट्ठ लेकर बैठ जाऊंगा

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 96 रोगी लाभान्वित

16 नेत्र रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया चयन, दवाइयां और चश्मे वितरित मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 28 जून, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमें कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ

Read More »