अमेरिका में भारतीय मूल के टेलीकॉम सीईओ ब्रह्म भट्ट पर 4000 करोड़ का घोटाला, कंपनियों ने मांगी दिवालियापन सुरक्षा

अमेरिका में भारतीय मूल के टेलीकॉम उद्यमी ब्रह्म भट्ट पर 4000 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घोटाले का आरोप लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, भट्ट ने अपनी कंपनियों के लिए फर्जी ग्राहक खातों और राजस्व दस्तावेज तैयार कर अमेरिकी बैंकों से बड़े कर्ज हासिल किए।

 

ब्रह्म भट्ट वर्तमान में ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिज वॉइस जैसी कंपनियों के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वे निवेशकों को यह विश्वास दिलाते रहे कि उनकी कंपनियों का ग्राहक नेटवर्क बेहद मजबूत है, जबकि बाद में जांच में सामने आया कि उनके अधिकांश वित्तीय आंकड़े फर्जी लेन-देन पर आधारित थे।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में अमेरिकी दूतावास 24–26 दिसंबर तक बंद, कांसुलर सेवाएं प्रभावित

इस वित्तीय घोटाले में HPS इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स और ब्लैकरॉक जैसी प्रमुख वैश्विक निवेश फर्मों के फंड्स भी शामिल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में एक लेनदार कंपनी ने भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोप था कि उन्होंने गैर-मौजूद राजस्व स्रोतों को कर्ज की गारंटी के रूप में पेश किया।

 

HPS फर्म ने सितंबर 2020 में उनकी एक कंपनी को फंडिंग शुरू की थी। यह निवेश 2021 में 385 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया और अगस्त 2024 तक बढ़कर 430 मिलियन डॉलर हो गया। बढ़ते कर्ज और जांच के बाद, ब्रह्म भट्ट की कंपनियों ने अब दिवालियापन संरक्षण (Bankruptcy Protection) के तहत अदालत में याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रंप बोले– मोदी ने दिया भरोसा, भारत जल्द बंद करेगा रूस से तेल खरीद

प्रारंभिक जांच के दौरान जब अधिकारी न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी स्थित उनके कार्यालय पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया कि ब्रह्म भट्ट कई दिनों से दिखाई नहीं दिए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे संभावित रूप से भारत लौट चुके हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

 

ब्रह्म भट्ट की LinkedIn प्रोफाइल डिलीट हो चुकी है, लेकिन उनके X (Twitter) अकाउंट्स पर अभी भी खुद को वैश्विक टेलीकॉम लीडर बताया गया है। उनकी कंपनियों के बारे में सार्वजनिक जानकारी सीमित है, पर बताया जा रहा है कि वे कई देशों में टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी सेवाएं प्रदान करते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उनके पास दो BMW और एक Audi कार हैं, और वे अमेरिका में भव्य जीवनशैली के लिए भी जाने जाते थे।

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »