दिल्ली में अमेरिकी दूतावास 24–26 दिसंबर तक बंद, कांसुलर सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली। भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी है कि 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक नियमित कांसुलर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। यह निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के तहत लिया गया है, जिसके अनुसार इन तिथियों में संघीय सरकार के अधिकांश विभाग और एजेंसियां बंद रहेंगी।

इसे भी पढ़ें:  नूर खान एयरबेस पर हमला: ड्रोन गिराए, सैन्य ठिकाने तबाह

अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि भारत में सभी अमेरिकी दूतावास और कांसुलर कार्यालय 24 से 26 दिसंबर, 2025 तक बंद रहेंगे। नोटिस के अनुसार, 27 दिसंबर से सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में 2018, 2019 और 2020 में क्रिसमस के मौके पर संघीय कर्मचारियों को छुट्टी दी थी। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी 2024 में इसी तरह का आदेश जारी किया था।

इसे भी पढ़ें:  एनसीईआरटी क्लास 8 ज्यूडिशियल करप्शन कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

हालांकि, कार्यकारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय जरूरत के अनुसार खुले रह सकते हैं।

Share This Article