पुलिस-बदमाश मुठभेड़ का सिलसिला जारी, 30 घंटे में छठी भिड़ंत

पंजाब से वांछित मुठभेड़ में फरार खुशना को भी पुलिस ने एटूजेड रोड से घायल अवस्था में दबोचा, हथियार बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार हो रही मुठभेड़ों ने कानून-व्यवस्था पर नया विमर्श खड़ा कर दिया है। बीते 30 घंटों में छह मुठभेड़ों के बीच नई मंडी क्षेत्र में लगातार तीन एनकाउंटर किए गए। नई मंडी पुलिस की एक और मुठभेड़ सामने आई, जिसमें पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि थाना नई मंडी के प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसे भी पढ़ें:  सपा नेत्री के बेटे की दबंगई-डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

पुलिस के अनुसार, 5 मई 2026 को मोबाइल फोन छिनैती की एक घटना सामने आई थी, जिसमें जानसठ रोड स्थित छाता फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया और घटना के खुलासे के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को पुलिस टीम जानसठ रोड से सिलाजुड़ी जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर चार संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन उन्होंने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उनका पीछा किया।

कुछ दूरी पर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश जंगल की ओर भागते हुए पुलिस पर लगातार फायरिंग करते रहे। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े। अन्य दो बदमाश अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अपने शौचालय एनजीओ को सौंपेगी पालिका

घायल बदमाशों की पहचान अमर 21 वर्ष पुत्र अनिल निवासी भण्डूरा थाना सिखेडा हाल निवासी सुभाषनगर पचेंडा पुलिया और गुड्डू 26 वर्ष पुत्र धर्मपाल निवासी अमित बिहार कूकडा के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस (315 बोर), एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे पहले नई मंडी पुलिस ने बीती रात भी मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि विगत दिवस हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पंजाब से मुकदमे में वांछित एक अपराधी सलमान को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान सलमान का एक साथी फरार हो गया था। उसकी तलाश में टीम लगाई गई थी। उप निरीक्षक आयुष त्यागी और मयंक प्रताप सिंह टीम के साथ बीती रात एटूजेड रोड पर चैकिंग कर रहे थे। यहां मुखबिर से सूचना मिली कि मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश यहां छिपने के लिए आ रहा है। टीम ने उसकी घेराबंदी की और सहावली मार्ग पर पैदल आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो वो फायरिंग करता हुआ जंगल में भाग गया। यहां पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसके पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। उसकी पहचान खुशनसीब उर्फ खुशना पुत्र अली हसन निवासी मेघाखेड़ी के रूप में हुई। खुशनसीब भी पंजाब में दर्ज मुकदमे में वांछित है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मदरसों-मस्जिदों में तब्लीगी जमात से पुलिसिया पूछताछ पर आक्रोश

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  कश्यप समाज को नरेश टिकैत की हिदायत: अपनी हैसियत ने भूले मजदूर तबका  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-तीन वोटरों की खातिर डीएम कोर्ट में

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »