Muzaffarnagar news: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज कर्मचारी का शव मिला

Muzaffarnagar News: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज कर्मचारी का शव मुजफ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज परिसर में एक्स-रे विभाग के कर्मचारी का शव उनके आवासीय कमरे में फंदे से लटका पाया गया। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-लड़की के चक्कर में चाकूबाजी, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम

मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामकुमार पुत्र निर्भन सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जनपद जालौन के पिपरी नूरपुर के निवासी थे।

रामकुमार बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थे। वह कॉलेज परिसर में बने सरकारी आवास में रह रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  निखरेगा शहर-मिलेगा रोजगारः शहर के हर वार्ड में तैनात होंगे कलेक्शन कलक्टर

शुक्रवार देर शाम काफी देर तक कमरे में हलचल न होने पर लोगों ने जानकारी ली। इसके बाद उन्हें फंदे से लटका पाया गया।

सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये के गांजा व कार सहित एक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मौत के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कमरे की तलाशी लेकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। साथ ही, मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article