कपिल की सौगात: मुजफ्फरनगर में सबसे बड़े राजकीय गेस्ट हाउस का लोकार्पण

भोपा रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के पास आधुनिक गेस्ट हाउस का मंत्री कपिल देव ने किया उद्घाटन, प्रशासनिक अधिकारियों और अतिथियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए भोपा रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के समीप नवनिर्मित राजकीय निरीक्षण भवन (गेस्ट हाउस) का लोकार्पण किया गया। लगभग 211.47 लाख रुपये की लागत से तैयार यह भवन जनपद में आने वाले अधिकारियों और सरकारी अतिथियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

भोपा रोड स्थित मखियाली चौकी के पास पुराने बाईपास की अनुपयोगी भूमि पर निर्मित मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े नए राजकीय निरीक्षण भवन का गुरुवार को लोकार्पण प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा लगभग 211.47 लाख रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक भवन का उद्देश्य जनपद में आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी अतिथियों के लिए बेहतर प्रवास सुविधा उपलब्ध कराना है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-परचून दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर दी जान

लोकार्पण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर भवन को जनता और प्रशासन को समर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह गेस्ट हाउस प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन और विकास कार्यों की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भवन के नियमित रखरखाव और सुव्यवस्थित उपयोग के निर्देश भी दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर ओवरलोड वाहनों की धींगामुश्ती, जाम से लोग बेहाल

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, प्रवीण खेड़ा, नंद किशोर, दीपक मित्तल, सुनील दर्शन, रोहतास पाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, सुधीर खटीक, कपिल त्यागी, अजय सागर, राकेश बिंदल, पंकज अग्रवाल, कुश पुरी, विपुल भटनागर, अमित गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र कुच्छल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, परमेश सैनी, राजकुमार सिद्धार्थ, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, योगेश मित्तल, राहुल पंवार, प्रशांत चौधरी, सुधीर आर्य, प्रमोद राठी, विशाल खोकर, रविंद्र भंदुरा, दीपांकर गौतम सहित अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा, मुख्य विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कांडारकर, सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बेइज्जती करने की रंजिश में हुआ डिप्टी मैनेजर का कत्ल

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »