यूजीसी एक्ट के खिलाफ मोरना में सवर्ण समाज ने निकाली रैली

मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, नए नियमों को बताया समाज के विभाजन की साजिश
संयुक्त सवर्ण संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने नए नियमों के विरोध में सौंपा ज्ञापन, वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। मोरना गांव में सोमवार को संयुक्त सवर्ण संघर्ष मोर्चा द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए नियमों के विरोध में निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने मोरना के चरण सिंह चौक पर पहुंचकर यूजीसी कानून के विरोध में नारेबाजी भी की। हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई के दौरान इन नए नियमों पर रोक लगा दी है, 14 मार्च को अगली सुनवाई प्रस्तावित है, इसके बावजूद भी सवर्ण समाज में इस कानून को लाने के लिए मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर-भोली-भाली महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

संयुक्त सवर्ण समाज मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान यूजीसी एक्ट को समाज के विभाजन की साजिश बताते हुए कहा कि इससे जातिवाद का जहर घुलेगा और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जायेगा। रैली के दौरान, ठाकुर सुमीत चौहान, अंकित, वीरेंद्र, धर्मवीर सिंह, मैनपाल सिंह चौहान, प्रीतम और अंगुर सिंह सहित मोर्चा के सदस्यों ने क्षेत्राधिकारी के नाम एक ज्ञापन मोरना चौकी पुलिस को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि यूजीसी का नया प्रावधान सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इससे उनकी शैक्षणिक, सामाजिक और मानसिक स्थिति प्रभावित होने की आशंका है। मोर्चा का मानना है कि यह स्थिति भारत के संविधान में निहित समानता के अधिकार और जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार की मूल भावना के प्रतिकूल है।

इसे भी पढ़ें:  गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर निकली जागृति यात्रा

भारतीय न्याय संहिता की भावना के अनुसार, किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और झूठे मामलों से उसे प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। कानून का उपयोग सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए होना चाहिए, न कि समाज को वर्गों और जातियों में विभाजित करने के लिए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि किसी कानून के दुरुपयोग की संभावना अधिक हो, तो वह सामाजिक तनाव, वैमनस्य और जातिगत संघर्ष को जन्म दे सकता है, जिससे देश की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वे किसी विशेष वर्ग, जाति या समुदाय के विरोध में नहीं हैं। उनकी मुख्य मांग है कि सरकार ऐसे कानून बनाए जो सभी वर्गों के बीच भाईचारा, समानता और आपसी विश्वास को मजबूत करें। किसी एक वर्ग को असुरक्षित महसूस कराना राष्ट्रहित में नहीं है। संयुक्त सवर्ण संघर्ष मोर्चा ने सरकार से आग्रह किया है कि इस यूजीसी कानून पर पुनर्विचार किया जाए और इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वर्ग के विद्यार्थियों के साथ अन्याय न हो और कानून के दुरुपयोग को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के श्रद्धालु की मौत, चार गंभीर घायल

Also Read This

ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाईः 25.33 किलो डोडा सहित चार तस्कर गिरफ्तार

शाहपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेराष् अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25.33 किलोग्राम डोडा, एक स्विफ्ट कार और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। एसपी देहात अक्षय संजय महादिक ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, प्रतिबंधित दवाओं

Read More »

एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, कोर्ट में की शादी

कानपुर- कानपुर देहात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक महिला और पुरुष के कोर्ट में शादी करने का दावा किया गया है। वीडियो में दोनों गले में फूल माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से रिश्तों की एक ऐसी उलझी हुई तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक हर जगह हलचल मचा दी है। अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके दामाद द्वारा कोर्ट मैरिज किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Read More »

ऑनलाइन गेमिंग के विवाद में बेटे ने पिता और बहन की ली जान, मां गंभीर

बंगलूरू- कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक सेकेंड ईयर पीयू छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता और बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला किया। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग को लेकर परिवार में विवाद की आशंका की जांच कर रही है। कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सेकेंड ईयर प्री-यूनिवर्सिटी छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता और बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी छात्र

Read More »

9 जून को मनाया जायेगा श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ का 11वां वार्षिक उत्सव

मुजफ्फरनगर। श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं भाजपा नेता पंकज महेश्वरी को आगामी 9 जून को आयोजित होने वाले संघ के 11वें वार्षिक उत्सव का निमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हनुमान चौक पर टाटा मैक्स की टक्कर से महिला गंभीर घायलइस अवसर पर संघ परिवार के अमन तायल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार का 11वां वार्षिक उत्सव 9 जून की रात्रि में शहर स्थित सनातन धर्म सभा भवन में भजन संध्या के रूप में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के

Read More »