अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बिलासपुर इंटर कॉलेज

प्रदेश सरकार ने मुज़फ्फरनगर जनपद के विलासपुर क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का नाम बदलकर अब “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, विलासपुर, मुज़फ्फरनगर” कर दिया है।

इस ऐतिहासिक नामकरण का श्रेय प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल को जाता है। मंत्री कपिल देव ने दिनांक 06 मई 2025 को अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजे अपने पत्र में विशेष रूप से आग्रह किया था कि विद्यालय का नामकरण महान समाजसेविका और प्रशासनिक कुशलता की प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर किया जाए। शासन ने मंत्री जी के इस आग्रह और सतत प्रयासों को गंभीरता से लेते हुए आज यह निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस का बड़ा एक्शनः भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष समेत 58 पर एफआईआर, गाड़ियां सीज

अहिल्याबाई होल्कर जी भारतीय इतिहास की एक अद्वितीय विभूति रहीं, जिन्होंने अपने पराक्रम, त्याग, परोपकार और लोकसेवा से समाज में अमिट छाप छोड़ी। उनके नाम पर विद्यालय का नामकरण निश्चित ही छात्राओं को शिक्षा और नारी सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा—
“मैं प्रदेश सरकार और विशेषकर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि मेरे द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव को स्वीकार कर इसे मूर्त रूप प्रदान किया गया। यह विद्यालय अब अहिल्याबाई होल्कर जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा और नारी शक्ति का केंद्र बनेगा। यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के ‘नारी शिक्षा और सशक्तिकरण’ के संकल्प को और मज़बूती देगा।”

यह नामकरण न केवल विलासपुर और मुज़फ्फरनगर, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। आने वाली पीढ़ियाँ अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगी।

इसे भी पढ़ें:  घर का चूल्हा जलाने के लिए एलपीजी सिलेंडर लेने निकले युवक को कार ने रौंदा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *