25 हजार लेकर रिश्ता कराने वाले बिचौलिया सहित छह पर एफआईआर

विवाहिता ने लगाया दहेज और यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

शादी में लाखों खर्च करने के बावजूद की जा रही है कार और नकदी की मांग, मारपीट व धमकियों का आरोप

मुजफ्फरनगर। अभी तक दहेज उत्पीड़न के मामले में अधिकांश तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही करने की बात सामने आती रही है, लेकिन एक मामला ऐसा भी बना कि जिसमें रिश्ता कराने वाले बिचौलिया पर भी दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बिचौलिया पर आरोप है कि इसने झूठ बोलकर अपने फायदे के लिए पैसे लेकर रिश्ता कराया और एक लड़की का जीवन बर्बाद कर दिया।

रिश्ता कराने में बिचौलिया ने जो भी शर्त और डिमांड लड़के वालों और खुद की ओर से की, वो पूरी की गई, रिश्ता कराने के लिए लड़की के पिता से 25 हजार रुपये पेशगी रकम ली गई और ससुराल में शादी के बाद लड़की को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ा। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने बिचौलिया और पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस से पूर्व मुजफ्फरनगर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान तेज

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता मरियम पुत्री सईद अहमद, निवासी लददावाला ने पुलिस को दी तहरीर में आपबीती बताई है। मरियम ने बताया कि उसका रिश्ता बिचौलिया साजिद पुत्र महमूद निवासी लददावाला ने मौहम्मद असलम पुत्र मौहम्मद अनवार निवासी खादरवाला, मुजफ्फरनगर के साथ तय कराया था। रिश्ता तय कराते समय बताया गया कि युवक का अच्छा व्यापार है, राणा चौक के पास लगभग 700 गज का प्लॉट है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। रिश्ता कराने के एवज में बिचौलिया साजिद द्वारा 25 हजार रुपये बतौर पेशगी लिए गए। भरोसा कर मरियम के पिता ने यह राशि दी।

आरोप है कि 8 नवंबर 2023 को शादी में मरियम के पिता और भाइयों ने अपनी हैसियत से अधिक लगभग साढ़े छह लाख रुपये खर्च किए। शादी का आयोजन आफताब मैरिज हॉल, घास मंडी में किया गया। विवाह में मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, फर्नीचर सहित घरेलू सामान दिया गया, जिसे अमानत के तौर पर ससुर के सुपुर्द किया गया। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुर ने उसके सभी आभूषण अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद पति, ससुर और अन्य रिश्तेदारों ने कार और दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर गाली-गलौच, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर तलाक देने और घर से निकालने की धमकी दी गई।

इसे भी पढ़ें:  देश को जोड़ रही पीएम मोदी के मन की बातः मीनाक्षी स्वरूप

आरोप है कि रिश्ते कराने वाला बिचौलिया साजिद भी ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज न देने पर धमकियां देता रहा।मरियम ने पुलिस शिकायत में बताया कि ननद तरन्नुम और उसके पति जावेद ने भी अतिरिक्त दहेज की मांग को सही ठहराया। पति द्वारा शारीरिक संबंध न बनाए जाने और बीमारी का बहाना बनाकर दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता के पिता ने कई बार समझौते का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष नहीं माना। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि सास की मृत्यु के बाद ससुर की नीयत पीड़िता पर खराब हो गई थी और वह गलत नजर से देखता था। पति की गैर मौजूदगी में ससुर उसके कमरे में उसके बेड पर आकर लेट जाया करता था। इस संबंध में एक वीडियो होने का दावा भी किया गया है। पति से शिकायत करने पर मारपीट की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के नम्बर से युवती परेशान, करेगी पुलिस से शिकायत

मरियम ने अपने ननदोई पर भी गलत नजर रखने और शारीरिक सम्बंध बनाने का दबाव देने के आरोप लगाये। मरियम ने कहा कि उसके ससुराल वालों ने एक झूठा मुकदमा उन पर करा दिया, इसके बाद पिता ने 50 हजार रुपये देकर समझौता कराया।

पीड़िता के अनुसार 31 मार्च 2025 को ईद के दिन ससुर के कहने पर पति उसे मायके छोड़कर चला गया और कहा कि जब तक कार और शेष डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम न हो जाए, तब तक ससुराल न आए। घटना के समय कुछ स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे, तभी से पीड़िता मायके में रह रही है। बताया गया कि पीड़िता के पिता हृदय रोग से पीड़ित हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मरियम के पति असलम, बिचौलिया, साजिद, ससुर अनवर, देवर अरशद, ननद तरन्नुम और ननदोई जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप के किसी भी हत्यारे को नहीं बख्शा जायेगा, कानून देगा सख्त सजाः कपिल देवकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  गोली मारकर युवक की हत्या, परिवार में मचा कोहरामपालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »