नाला निर्माण की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अफसरों को सख्त नसीहत

सभासद सीमा जैन की शिकायत का संज्ञान लेकर जनता के बीच पहुँचीं मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्त रवैया अपनाये हुए हैं। वार्ड संख्या 33 में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा कथित रूप से निम्न गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग किए जाने की शिकायत सामने आने के बाद तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वयं मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जनहितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सख्त नसीहत दी।
गौरतलब है कि वार्ड सभासद सीमा जैन ने पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। पत्र में आरोप लगाया गया था कि नाला निर्माण कार्य तकनीकी रूप से मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है तथा निर्माण विभाग के कुछ अधिकारियों की ठेकेदार से मिलीभगत के चलते घटिया गुणवत्ता का कार्य कराया जा रहा है। सभासद ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  यूपी शीतकालीन अवकाश: 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी विकास कार्य में लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि वार्ड संख्या 33 के अंतर्गत पटेलनगर राजवाहा रोड स्थित नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान सामने आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य में तेजी लाकर उच्च गुणवत्ता का निर्माण किया जाए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नाला निर्माण कार्य क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पालिका अध्यक्ष ने निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए भरोसा दिलाया कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, समाजसेवी अनिल ऐरन के अलावा नगरपालिका के एई नैपाल सिंह, जेई कपिल कुमार सहित ठेकेदार और अन्य कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  छत के रास्ते घरों में घुसे चोर, दो मकानों से तीन महंगे मोबाइल चोरी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः मंत्री कपिल देव ने परिवार को दिए दो लाखस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  प्रेम प्रसंग में खूनी टकराव: प्रेमी ने प्रेमिका की

Read More »