खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले । महासचिव पद का चुनाव बेहद रोमांचक रहा। महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में सत्यप्रकाश सैनी को 44 मत, महेश कुमार को 39 मत मिले जबकि अनुज कुमार को 16 मत ही मिले । नजदीकी मुकाबले में सत्यप्रकाश सैनी ने 5 वोट से जीत दर्ज की । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नवाब सिंह को 54 मत वेदप्रकाश उपाध्याय को 44 मत मिले, नवाब सिंह ने 10 मतों से जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें:  सभासद पर हमला-ममता के घर पड़ौसन ने बरसाये ईंट-पत्थर

महिलाओं के लिए आरक्षित कोषाध्यक्ष पद पर अनामिका को को 56 मत, शकुंतला को 43 मत मिले । उपाध्यक्ष दस वर्ष दो पदों पर गंगा शरण और मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष आठ वर्ष दो पदों पर हरिनिवास व अशोक सैनी, सहसचिव के तीन पदों पर रेखा देवी, युगांक मित्तल, विनीत कुमार गौतम ने जीत दर्ज की ।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: TET आदेश के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, सेवा से बाहर करने पर ज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य छह पदों पर राजवीर सिंह, सचिन कुमार आर्य, अमित त्यागी, शाकिर अहमद, विपिन कुमार, विकास कुमार निर्वाचित हुए। कनिष्ठ सदस्य छह पदों पर रवि कुमार, अभिषेक भड़ाना, तरुण मोघा, पंकज कुमार, अमन कुमार, अजय राठी और अंकुश कुमार की बराबर मत होने के कारण दोनों को छः छः माह का कार्यकाल मिलेगा ।

इसे भी पढ़ें:  ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच व्यवस्था को देखने सड़कों पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूप

चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद, विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर जीत का जश्न मनाया।

जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चन्द ने कहा कि यह जीत अधिवक्ताओं के विश्वास और सम्मान की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हमेशा अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे और उनके भरोसे को बनाए रखेंगे। महासचिव पद पर विजयी सत्यप्रकाश सैनी ने अपनी जीत को अधिवक्ताओं की एकजुटता का परिणाम बताया।

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  इबकी बार, योगी जी गन्ने को भी कर

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »