छत के रास्ते घरों में घुसे चोर, दो मकानों से तीन महंगे मोबाइल चोरी

गहरी नींद में सोते रहे परिवार, शातिरों ने वारदात को दिया अंजाम, पीड़ितों ने थाना नई मंडी में दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव शेरनगर में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार गहरी नींद में सो रहा था, जिससे चोर आसानी से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध, बढ़ा तनाव

थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम शेरनगर स्थित श्यामुद्दीन कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने दो मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी। पीड़ित चौधरी सलीम पुत्र स्वर्गीय मौसम अली और चौधरी आसिफ पुत्र स्वर्गीय मेहरबान ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 22-23 मार्च 2026 की मध्यरात्रि के बाद अज्ञात चोर उनके घरों में दाखिल हुए। इस दौरान चोरों ने दोनों घरों से कुल तीन महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे का बंद रास्ता खुलवाने मंत्री पहुंचे डीएम दरबार

चोरी हुए मोबाइल में एक सैमसंग गैलेक्सी ए-55 सहित अन्य स्मार्टफोन शामिल बताए गए हैं। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सुबह उठने पर जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने थाना नई मंडी में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदी

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »