पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

3 मई को एनटीए ने कराई थी परीक्षा, लाखों छात्रों पर पड़ा असर, दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी शुरू

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने के कई दावे सामने आए, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त सूचनाओं और प्रारंभिक जांच में परीक्षा प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। एजेंसी ने कहा कि छात्रों के हित और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए भारत सरकार की अनुमति से परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। बताया गया है कि आठ मई को ही एनटीए ने सभी मामले केन्द्रीय जांच एजेंसियों को सुपुर्द कर दिये थे, इसके बाद की गई प्राथमिक जांच में अनियमितता सामने आने पर ही परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है, यह परीक्षा भविष्य में जल्द ही कराई जायेगी, जिसके लिए नई तिथि की घोषणा करने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

मामले के बढ़ते दबाव और छात्रों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया। सरकार की ओर से कहा गया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां उन राज्यों और परीक्षा केंद्रों की जानकारी जुटा रही हैं, जहां से पेपर लीक की शिकायतें सामने आई थीं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं, यूपी उपभोक्ताओं को राहत

परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। कई छात्रों ने लंबे समय तक तैयारी करने के बाद परीक्षा दी थी, ऐसे में दोबारा परीक्षा की घोषणा ने मानसिक दबाव बढ़ा दिया है। वहीं, छात्रों के एक वर्ग ने सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। घटना को लेकर विपक्षी दलों ने भी सरकार और परीक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का कहना है कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आना व्यवस्था की बड़ी विफलता है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है। अब पूरे देश की नजर सीबीआई जांच और सरकार द्वारा घोषित नई परीक्षा तिथि पर टिकी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  शुद्ध लाभ कमाने में यूपी में अव्वल बना मुजफ्फरनगर सहकारी बैंकः रामनाथ

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  आज़म ख़ान का दर्द: “रात 3 बजे उठाया गया, लगा एनकाउंटर होने वाला है”हादसे में चार लोगों की मौके पर

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने चलाया डंडाः भगत सिंह

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में सुमित मलिक ने उठाई किसानों की समस्याहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं, यूपी उपभोक्ताओं को राहतमंत्री ने जिलाधिकारी,

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »