मंदिर के दानपात्र से चोरी का खुलासा, शातिर युवक गिरफ्तार

मीरापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एसडी इंटर कॉलेज के पास से चोर को दबोचा, चोरी के 1,623 रुपये बरामद

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना पुलिस ने ग्राम रसूलपुर गढ़ी स्थित भैरव मंदिर के दानपात्र से हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 1,623 रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  लुटेरी दुल्हन सोनाक्षी का एक और शिकार आया सामने

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर गढ़ी स्थित भैरव मंदिर के दानपात्र से अज्ञात व्यक्ति ने नकदी चोरी कर ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस संबंध में मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार संदिग्धों की जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान 6 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एसडी इंटर कॉलेज, भूम्मा रोड, मीरापुर के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-श्री हरिवृन्दावन सिटी में घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा होगी शुरू

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य उर्फ हरसु पुत्र योगेश त्यागी निवासी ग्राम सोहजनी तागान थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1,623 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के मुताबिक बरामद नकदी मंदिर के दानपात्र से चोरी की गई रकम से संबंधित है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में मीरापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह और थाना प्रभारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमेन्द्र सिंह और कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  पालिका के टैक्स विभाग से जारी कर दिया फर्जी किरायेदारी सर्टिफिकेट
Share This Article