लापता किशोर हुजैफा की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद डीएम उमेश मिश्रा से मिले, जांच दूसरे थाने को सौंपने और पुलिस रिमांड की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। करीब डेढ़ माह से लापता किशोर हुजैफा उर्फ मन्नू की बरामदगी न होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद परिजनों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई और ज्ञापन सौंपते हुए किशोर की सकुशल बरामदगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

हुजैफा के पिता मुमताज अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी योगेन्द्रपुरी ने बताया कि 15 मई 2026 को 17 वर्षीय हुजैफा उर्फ मन्नू को तीन युवक अबुजर पुत्र रडीरा, सुहैल उर्फ रिहान पुत्र असलम व आहद पुत्र यामीन निवासीगण बबली बर्फ खाने के पास मौहल्ला रामपुरम दक्षिणी खालापार उसकी दुकान से नहर पर नहाने के लिए ले गए थे। शाम को वे उसकी मोटरसाइकिल लेकर लौटे और परिवार को बताया कि हुजैफा नहर में डूब गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-देवी अहिल्याबाई की 299वीं जयंती धूमधाम से मनाई

इस संबंध में थाना सिखेड़ा में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन अब तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि घटना के समय पुलिस ने विशेषज्ञ गोताखोरों और डॉग स्क्वायड की समय पर सहायता नहीं ली, जिससे महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का अवसर हाथ से निकल गया। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपी पहले से ही हुजैफा से रंजिश रखते थे और उन्हें संदेह है कि किशोर की हत्या कर शव को छिपाया गया है। उनका यह भी कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ नहीं की गई, जिससे घटना का खुलासा नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरूआत

परिजनों ने बताया कि मामले में सिखेडा थाने में मुकदमा तो दर्ज किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस नहीं कर रही है। जिलाधिकारी से मांग की कि मामले की विवेचना थाना सिखेड़ा से हटाकर किसी अन्य थाने या स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए। साथ ही जेल में बंद आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कराई जाए, ताकि मामले का जल्द खुलासा हो सके। जिलाधिकारी ने परिजनों की बात सुनते हुए प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  नो हेलमेट नो फ्यूल- एआरटीओ ने किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, 15 वाहनों का चालान

Also Read This

1 जुलाई से ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, अब नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से लेखपाल ग्राम सचिवालयों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बैठेंगे। इससे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, खतौनी, वरासत और अन्य राजस्व सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध होंगी। नई व्यवस्था से ग्रामीणों को तहसील के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सेवाएं अधिक पारदर्शी व समयबद्ध होंगी। योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं अधिक सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अब प्रत्येक जनपद में लेखपालों की ग्राम सचिवालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इसको लेकर राजस्व परिषद की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र

Read More »