MUZAFFRANAGAR-डीजे देखने गई छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के चाचा ने थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में अगवाकर मासूम से दंरिंदगी की गई। बताया गया कि छह वर्षीय बच्ची घर से कुछ दूरी पर बज रहे डीजे को देखने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद बदहवास हालत में मिली। बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नहीं चलेगा ई-रिक्शा-ठेले का जुगाड़

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में अब अपने सेवा देंगे न्यूरो सर्जन डॉ. अश्वमेघजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »