मुठभेड़-गो तस्करों को पुलिस ने टोका तो सिपाही को मार दी गोली

शामली। गो तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आधी रात के बाद हुई इस मुठभेड़ में पुलिस से घिरने के बाद गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक सिपाही घायल हुआ है। पुलिस ने बचाव करते हुए बदमाशों को जवाब दिया तो दो गो तस्कर गोली लगने के कारण घायल हो गये, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और 30 हजार रुपए की नकदी बरामद की है।

जनपद शामली के कैराना में मंगलवार की देर रात करीब 1.30 बजे कैराना क्षेत्र के जंगल मे गौकशी की घटना का अनजान देने के लिए जा रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से की गई फायरिंग में दो तस्कर और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो। दोनों को पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस, कार और 30 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार गौकशी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में कैराना पुलिस की चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गन्दरू के जंगल में गौकशी की घटना में लिप्त आरोपी गौतस्करी की घटना करने की फिराक में है।

इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चकमा देकर फरार हुआ फर्जी डाक्टर

इस सूचना पर एसओजी शामली व थाना कैराना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गौतस्करों से अलीपुर पुलिया, राजवीर के बन्द पड़े मकान व ट्यूबवैल कस्बा कैराना के पास हुई मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में दो गौतस्कर घायल हो गए तथा गौतस्करों की ओर से की गई फायरिंग में आरक्षी अमित भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कैराना भेजा गया है। मुठभेड़ में घायल बदमाशों के कब्जे से अवैध 2 तमंचे 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा गौकशी की घटना में प्रयुक्त 01 सैन्ट्रो कार, एवं कटान के उपकरण व गौतस्करी से प्राप्त 30 हजार हजार रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कैराना पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़े गए आरोपियों में शामली के हाजीपुरा मोहल्ला निवासी शहजाद और तैमुरशाह मोहल्ला निवासी रिजवान है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी गो तस्करी समेत विभिन्न धाराओं में 6-6 मामले दर्ज है। बाद में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  बडसू प्रकरण में प्रशासन अलर्ट, अफसरों ने किसान को समझाया

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बडसू प्रकरण में प्रशासन अलर्ट, अफसरों ने किसान को समझायास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ ड्यूटी से गायब तीन कर्मियों का मीनाक्षी स्वरूप ने रोका वेतनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने उठाया प्रदूषण का मुद्दाभाकियू

Read More »