23 फरवरी को एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में नेत्र रोगियों को लाभान्वित करने के लिए सेवा का क्रम लगातार जारी है। फरवरी माह के नेत्र शिविर का आयोजन 23 तारीख को किया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन और टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन प्रमुख समाजसेवी सतीश चन्द गोयल ने बताया कि 23 फरवरी दिन रविवार को आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन पूर्व की भांति एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से स्कूल संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय लाला हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय श्रीमती विमलावती देवी की स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए रविवार के दिन विद्यालय परिसर में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद वाले मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद ले जाया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *