पुलिस ने उठाया लट्ठ, जूते-चप्पल छोड़ भागे भाकियू तोमर के सिपाही

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाने में पुलिस पर भ्रष्टाचार और किसानों का शोषण करने का आरोप लगाकर घेराव के बाद धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों की थानेदार से बहस क्या हुई कि मामला ही पलट गया। थानेदार के इशारे पर पुलिस ने हाथ में लट्ठ संभाला तो कुछ ही पलों में दरी बिछाकर धरने का खेल खेलने वाले भाकियू तोमर के सिपाही अपने जूते-चप्पल, दरी और किसान वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी सहित दस कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और उनके खिलाफ कार्यवाही की है। इसके साथ ही वाहनों को सीज करने का भी दावा किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम अंकित चौधरी ने पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक सप्ताह पूर्व नई मंडी कोतवाली में 19 जून को घेराव और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इसके लिए गांव-गांव पदाधिकारी बैठक कर तैयारी कर रहे थे। गुरूवार को सुबह से ही नई मंडी कोतवाली पर भाकियू तोमर के कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी भी पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, सलीम मलिक, इरशाद रई, शादाब राणा, गयूर अहमद, विजय लक्ष्मी, रविता चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया था। कोतवाली को वाहनों से भी घेर लिया गया था। धरने को सम्बोधित करते हुए अंकित चौधरी ने पुलिस पर अनेक गंभीर आरोप लगाये। धरने को देखते हुए पहले से ही कोतवाली में भारी पुलिस बल पूरी तैयारी के साथ तैनात कर दिया गया था।

नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल भी धरने पर पहुंचे और समस्याओं को लेकर वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन भाकिये तोमर ने आंदोलन चलाने की जिद दिखाई। इसी को लेकर कोतवाली प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भाकियू तोमर के पदाधिकारियों की तीखी बहस हो गई, जिसमें मामला इतना बिगड़ा कि कोतवाल ने अचानक ही धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के आदेश दे दिये। पुलिस कर्मियों ने लट्ठ संभालकर अपना अंदाज दिखाना शुरू किया तो चंद ही पलों में कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई और वो दरी-चांदनी, जूते-चप्पल, ट्रैक्टर-ट्राली सभी कुछ छोड़कर भाग निकले। बताया गया कि पुलिस ने धरने का नेतृत्व कर रहे युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी के साथ ही दस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उनको मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया था। इसके साथ ही कुछ वाहनों को भी सीज किया गया और चालान काटा गया है।

युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी ने बताया कि नई मंडी में किसी भी पीड़ित का समाधान नहीं हो पा रहा है। 12.6.2025 को विक्की पुत्र देवेंद्र जो मंडी में फ्रूट लाने का काम करता है, वह रात को अपनी बाइक से मखियाली से मंडी जा रहा था। रात के समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके 72000 रुपये लूट लिये थे और मारपीट भी की, लेकिन पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की गई। ऐसे ही मामलों को लेकर धरना दिया गया था। नई मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि पिछले दिनों कूकड़ा में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई थी, इसमें एक पक्ष के व्यक्ति के सिर में हमले के दौरान चोट लगी थी। पुलिस ने मामले में कार्यवाही की, इसी प्रकरण में अनैतिक रूप से क्रॉस केस दर्ज करवाने की जिद पर ये लोग अड़े हुए थे और आज धरना दिया गया। पुलिस ने पकड़े गये लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी में नहीं खुलेंगे अधिवक्ताओं के चैम्बर

भाकियू तोमर ने शुक्रवार को बुलाई मीटिंग, पुलिस को देंगे जवाबः निखिल चौधरी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाने में धरना दे रहे भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने और पदाधिकारियों को हिरासत में लेने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने आक्रोश जताया है। उनके आदेश पर जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी लाठीचार्ज के बाद थाने पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कार्यवाही का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गये। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ मंडी रूपाली राय और कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल भी धरने पर पहुंचे और जिलाध्यक्ष से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया।

निखिल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस कार्यवाही पर रोष जताया है और वो शुक्रवार को यहां आ रहे हैं। संगठन कमजोर नहीं है, पुलिस को इस लाठीचार्ज का ऐलानिया जवाब दिया जायेगा। सीओ नई मंडी रूपाली राव ने बताया कि कूकड़ा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में थाने पर मुकदमा संख्या 294/25 दर्ज हुआ, इसमें क्रॉस केस दर्ज करने का दबाव दिया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान एक ट्रैक्टर कोतवाली परिसर में लाया जा रहा था। एक महिला सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की। समझाने का प्रयास किया, नहीं माने तो आवश्यक बल प्रयोग किया गया है। 8 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  गर्भवती प्रेमिका को युवक ने उतारा मौत के घाट

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में किया टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में किया टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज

Read More »