MUZAFFARNAGAR-चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दी विकास की सौगात

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए शनिवार को तीन वार्डों के लोगों को विकास की सौगात के साथ ही शहरी कायाकल्प के अपनी अभियान को और रफ्तार देने का काम किया। उन्होंने शहर के तीन वार्डों में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बनाई गई छह सड़कों का लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किया।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के मौहल्ला अवध विहार, कल्याणपुरी, सदर बाजार, पीठ बाजार नई मंडी और मेहता क्लब के पास नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से पालिका को प्राप्त हुई ग्रांट के अन्तर्गत कराया गया था।

वार्ड संख्या-10 के अन्तर्गत शहर के सदर बाजार में गुप्ता गारमेंट से श्याम जनरल स्टोर तक पालिका द्वारा लगभग 5.50 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली का लोकार्पण नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासद महिका गुप्ता के साथ किया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या 18 में सभासद ममता बालियान के साथ पालिका अध्यक्ष ने अवध विहार और कल्याणपुरी में नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड संख्या 36 में सभासद पारूल मित्तल के साथ पीठ बाजार की दो और मेहता क्लब के पास एक सड़क का लोकार्पण करते हुए जनता को विकास की सौगात दी।

इस अवसर पर जगह-जगह लोगों ने नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए विकास की सौगात देने पर आभार जताया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबका साथ सबका विकास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याण की नीतियों के तहत हमने शहर के विकास के लिए बिना भेदभाव के काम कराने का प्रयास किया है, यह प्रयास निरंतर जारी रखे जायेंगे। आने वाले दिनों में और भी विकास कार्य होने जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सभासद मनोज वर्मा, महिका गुप्ता, ममता बालियान, पारूल मित्तल, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, सतीश बालियान, प्रमिला पाण्डेय, अजब सिंह, शिवकुमार गर्ग, अशोक सिंघल, शोभित गुप्ता, बंटी छाबडा, संजय गोयल, सुभाष गर्ग, लोकेश गोयल, डिंपल गर्ग, मोहित गर्ग, नीरज बंसल, रजत गोयल, शोभित सिंघल, विपिन गुप्ता, मोनू गर्ग, दिनेश कुमार, विशू शर्मा के अलावा पालिका के अवर अभियंता कपिल कुमार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  ढाबे पर खाना खाते रहे चाचा-भतीजा, ड्राईवर 13 लाख लेकर हुआ फरार

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  होंडा शोरूम और किसानों की टयूबवेल पर चोरों ने साधा निशानास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  “बकवास बंद करिए, जनता परेशान है” — ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अफसरों को कड़ी फटकारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »